
प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटर होने की कांग्रेस की शिकायत जांच में गलत निकली है। चुनाव आयोग की जांच में सिर्फ 8 फर्जी वोटर मिले। नरेला में 1 और भोजपुर में 7। इन्हें वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया जारी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों की जांच पूरी करने के बाद शुक्रवार देररात अपनी रिपोर्ट जारी कर दी। आयोग ने यह रिपोर्ट दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भी भेज दी है। बता दें कि 3 जून को कांग्रेस ने प्रदेश की 101 विधानसभा सीटों पर 60 लाख वोटर फर्जी होने की शिकायत दिल्ली में चुनाव आयोग से की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y2La5Y
No comments:
Post a Comment