
सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अदालत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को तलब किया है। बतौर आरोपी उनपर केस चलाया जाएगा। इसके लिए अदालत से उन्हें समन भेजा गया है। उन्हें अदालत में 7 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट में सुनंदा के पति शशि थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पत्नी के साथ क्रूरता का आरोपी बनाया है। बता दें 28 मई को पटियाला हाउस कोर्ट ने थरूर को अरोपी बनाए जाने पर फैसला सुरक्षित रखा था। सुनंदा दिल्ली के एक लग्जरी होटल में जनवरी, 2014 को मृत पाई गई थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Hl0Gtr
No comments:
Post a Comment