
पेट्रोल और डीजल बुधवार को लगातार आठवें दिन सस्ता हुआ। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के मुकाबले चेन्नई में सबसे ज्यादा पेट्रोल में 12 पैसे तक की कटौती हुई। वहीं, डीजल में सभी जगह 8 पैसे कम किए गए। इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.72 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमत 68.80 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में रेट सबसे ज्यादा हैं। मुंबई में कटौती के बाद पेट्रोल 85.54 रुपए और डीजल 73.25 रुपए प्रति लीटर है। 29 मई से अब तक पेट्रोल पर 75 पैसे और डीजल पर 54 पैसे कम किए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xJA3iv
No comments:
Post a Comment