
तेल की कीमतों में लगातार 9 दिन से गिरावट जारी है। गुरुवार को पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 8 पैसे तक सस्ता हुआ। कटौती के बाद चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट सबसे कम दिल्ली में हैं। यहां पेट्रोल 77.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.73 रुपए है। घटते दामों में बावजूद मुंबई में अभी भी पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा बिक रहा है। यहां पेट्रोल 85.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.25 रुपए प्रति लीटर है। बता दें 29 मई से तेल को दाम लगातार घटाए जा रहे हैं। इन दिनों में पेट्रोल पर 84 पैसे और डीजल पर 62 पैसे कम किए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sCF4o0
No comments:
Post a Comment