
अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का दिल्ली के राजभवन में धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। केजरीवाल सरकार की तीन मांगें हैं। इनमें से मुख्य दिल्ली के आईएएस अफसरों की 4 महीने से चल रही हड़ताल के खत्म करना है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि ये बिना किसी कारण के केजरीवाल का एक और धरना है। केजरीवाल और उनके तीन मंत्री सोमवार शाम से राजभवन में धरने पर बैठे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HLOm5B
No comments:
Post a Comment