
नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली की चुनौती पर बुधवार को खुद का फिटनेस वीडियो शेयर किया। साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा को चुनौती दी। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के 40 साल से ज्यादा उम्र के अफसरों को भी नॉमिनेट किया है। वे इस वीडियो में व्यायाम, योग और वॉक करते दिख रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर फिटनेस चैलेंज की शुरुआत खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने की थी। वे फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्विटर पर मुहिम चला रहे हैं। इस मुहिम में अब तक स्पोर्ट्स से लेकर फिल्म जगत के लोगों ने भी हिस्सा लिया और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JH7KTl
No comments:
Post a Comment