
कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक विवाद के बाद उपजे सवालों पर फेसबुक ने अमेरिकी संसद के उच्च सदन यूएस सीनेट को अपने जवाब दिए। जिसमें उसने माना है कि वो यूजर की निजी जानकारी, पसंद-नापसंद जानने के लिए उसके कम्प्यूटर की-बोर्ड और माउस के मूवमेंट तक पर नजर रखता है। यानी अगर आपके कम्प्यूटर पर फेसबुक लॉगइन है, तो माउस के हर क्लिक और की-बोर्ड के हर इस्तेमाल की खबर फेसबुक तक पहुंच रही है। इस जानकारी से फेसबुक ये पता लगाता है कि यूजर किस तरह के कंटेंट पर कितनी देर तक ठहर रहा है। इसी के हिसाब से वो उस यूजर को विज्ञापन दिखाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HMfUrE
No comments:
Post a Comment