
बिहार में मंगलवार रात कुछ डकैतों ने पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के यात्रियों से लूटपाट की। इस दौरान एक रेल कर्मचारी पर भी हमला कर दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात भलुई रेलवे स्टेशन के करीब हुई। डकैतों ने यात्रियों से लाखों रुपए का सामान लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पटना से हटिया होते हुए पाटलिपुत्र तक जाती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tJ6BUk
No comments:
Post a Comment