
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। भारत ने मैच के शुरू होते ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले हाफ में सिर्फ एक गोल हुआ। लेकिन, आखिरी 10 मिनट में भारत ने 3 गोल किए। रमनदीप सिंह ने भारत की तरफ से पहला गोल किया। दूसरा हाफ खत्म होने के बाद भारत ने दूसरा गोल किया। भारत इस वक्त छठवें जबकि पाकिस्तान 13वें नंबर है। भारत की टीम को पाकिस्तान के मुकाबले काफी मजबूत माना जा रहा है। यह मैच नीदरलैंड के ब्रेडा में खेला गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2txiyMH
No comments:
Post a Comment