
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस लेने का एलान किया। सोमवार को भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि एक विशेष बैठक में सबको दिल्ली बुलाया गया और जम्मू-कश्मीर पर चर्चा की गई। हमने 3 साल पहले भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार बनाई थी। इसका मकसद कितना पूरा हुआ, इस पर चर्चा हुई। पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में जो हालात हैं, उस पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्रालय और एजेंसियों से सूचनाएं लेने के बाद हमने मोदीजी और अमित शाह से सलाह ली। हम इस नतीजे पर पहुंचे कि इस गठबंधन की राह पर चलना भाजपा के लिए मुश्किल होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K33Asg
No comments:
Post a Comment