
नई दिल्ली. बैंकों के नौ हजार करोड़ के कर्जदार विजय माल्या की लंदन स्थित संपत्तियों की जांच के लिए मंजूरी मिल गई है। ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने 13 भारतीय बैंकों के संघ की अर्जी पर यह आदेश दिया। इसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी के अफसर और उनके प्रतिनिधि लंदन में माल्या के ठिकानों की तलाशी और जब्ती कर सकते हैं। इस कार्रवाई में जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जा सकती है। दूसरी ओर, बेंलगुरु में भी माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को दिल्ली के एक कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2u7QYpN
No comments:
Post a Comment