
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल का रख-रखाव ठीक ढंग से न होने पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को कहा कि सरकार या तो ताजमहल को संरक्षण दे और इसका सही तरीके से देखभाल करे, नहीं तो इसे बंद कर दे या गिरा दे। कोर्ट ने कहा कि 31 जुलाई से वह हररोज इस केस की सुनवाई करेगा। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को ताजमहल के बचाव के लिए उठाए गए कदमों और योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zsNlAE
No comments:
Post a Comment