अवैध भारतीय अप्रवासियों के साथ अमेरिका की ओरेगन जेल में अपराधियों जैसा व्यवहार, सिखों की पगड़ी उतरवाई - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 July 2018

अवैध भारतीय अप्रवासियों के साथ अमेरिका की ओरेगन जेल में अपराधियों जैसा व्यवहार, सिखों की पगड़ी उतरवाई

एस्टोरिया (ओरेगन). करीब 50 अवैध भारतीय अप्रवासियों के साथ ओरेगन की शेरीडैन जेल में अपराधियों जैसा व्यवहार हो रहा है। जेल में बंद अवैध अप्रवासियों को मुफ्त कानूनी मदद मुहैया कराने वाली लीगल फर्म इनोवेशन लैब से जुड़ी नवनीत कौर ने न्यूज एजेंसी को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा- 123 अवैध अप्रवासियों को जेल में रखा गया है। इनमें 52 भारतीय हैं और ज्यादातर सिख हैं। इन्हें 24 घंटे हथकड़ी में रखा जाता है, खाना खाते वक्त भी हथकड़ी लगी रहती है। संगीन अपराध करने वाले मुजरिम के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता। ट्रम्प की सख्त अप्रवासी नीति का लगातार विरोध हो रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने पिछले दिनों 19 अप्रैल से 31 अप्रैल के बीच 2000 से ज्यादा बच्चों के उनके माता-पिता और अभिभावकों से अलग करने का फैसला लिया था। हालांकि, चौतरफा निंदा और विरोध होने के बाद ये फैसला वापस ले लिया गया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NltZQa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages