महाभारत 2019: आम चुनाव में सभी को दूसरे के सेल्फ गोल से ही जीत का भरोसा- कुमार विश्वास की व्यंग्यात्मक श्रृंखला - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 2 September 2018

महाभारत 2019: आम चुनाव में सभी को दूसरे के सेल्फ गोल से ही जीत का भरोसा- कुमार विश्वास की व्यंग्यात्मक श्रृंखला

गेट खोला तो हाजी किसी सुपरमार्केट का कैटलॉग हाथ में चमका रहे थे। ‘डिस्काउंट ले लो, डिस्काउंट! जीने-मरने दोनों में वोट की परसेंट का फ़ायदा ले लो, फ़ायदा!’ रेहड़ी वाले की स्टाइल में हाजी बोले तो मुझे यह नई नौटंकी समझ में ही नहीं आई। मैंने पूछा,‘क्या हुआ हाजी? पेशा बदल लिया या ज़्यादा डिस्काउंट देखकर पगला गए?’ हाजी बोले, ‘एक बार फिर तुम्हारा नुकसान देखकर ख़ुशी से पागल हो गया हूं महाकवि!’ मैंने पूछा,‘मेरा नुकसान? ईश्वर के अलावा अपना कोई क्या नुकसान करेगा हाजी?’ हाजी मुद्‌दे और सामने पड़े सोफे पर एक साथ पसरे,‘4000 कवि सम्मेलन करवा रही है सरकार अटलजी की याद में। और तुम तो किसी पार्टी या सरकारी आयोजन में जाते हो नहीं तो ज्यादा तटस्थ की पूंछ बनकर फिर करा लिया न धंधे का नुकसान?’ मैंने मुद्‌दा समझकर चैन की सांस ली, ‘इसमें बड़ा आराम है हाजी। अव्वल तो जनता की भाषा को कविता बनाना मेरे लिए धंधा नहीं दूसरे सरकारी महफ़िलों में आदाब बजाने से काम का आदमी भी सरकारी तो ख़ैर हो जाता है पर ‘असरकारी’ नहीं रहता। ख़ैर,ये सब सरकारी पंजीरी वितरण छोड़ो, तुम तो ये बताओ हाजी ये पेट्रोल-डीज़ल की आग कब बुझेगी?’ हाजी ऊंघते हुए बोले, ‘सरकारों का तो तुम्हारी तरह हमें भी पता नहीं, लेकिन पेट्रोल-डीज़ल की ये आग जनता का तो अंतिम संस्कार करके ही बुझेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wC1Qxn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages