
निदाहास ट्रॉफी के पांचवे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 17 रन से हराया। अब फाइनल में उसका मुकाबला 16 मार्च को श्रीलंका व बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। 89 रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 72 और अबू हैदर 0 रन पर नॉट आउट रहे। भारत के वॉशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी। इस टूर्नामेंट में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2HzND7Q
No comments:
Post a Comment