
तमिलनाडु में एक और राजनीति दल वजूद में आ गया है। टीटीवी दिनाकरण ने गुरुवार को यहां अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) नाम से नई पार्टी का एलान किया। हालांकि, दिनाकरण ने कहा है कि वे एआईएडीएमके चुनाव चिह्न दो पत्ती को हासिल करने की कोशिश करेंगे। तब तक कुकर उनका चुनाव चिह्न होगा। पार्टी के झंडे पर जयललिता का कैरीकेचर है। बता दें कि दिनाकरण आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की परप्पना जेल में बंद शशिकला के भतीजे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2GtDFpo
No comments:
Post a Comment