
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने इसकी घाेषणा की। माना जा रहा है कि आईओए ने पीवी सिंधु को रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने का इनाम दिया है। ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक की जिम्मेदारी के लिए सायना नेहवाल, एमसी मैरीकॉम और साक्षी मलिक के नाम पर भी चर्चा की गई। बता दें कि भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 220 खिलाड़ियों का दल उतारेगा। भारत यहां 15 खेलों में भाग लेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I0YU1i
No comments:
Post a Comment