
राहुल गांधी ने कर्नाटक दौरे में शनिवार को मैसूर के एक गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। राहुल ने नोटबंदी, जीएसटी, कालेधन जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा। इसबीच, एक छात्रा ने उनसे पूछा- ''आप पीएम बने तो एनसीसी में 'सी' सर्टिफिकेट हासिल करने वाले युवाओं के लिए क्या करेंगे?'' राहुल ने कहा कि उन्हें एनसीसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, युवा होने के नाते उन्हें बेहतर शिक्षा और रोजगार के मौके देने पर जोर देंगे। चर्चा के वक्त एक छात्रा की गुजारिश पर वह स्टेज से नीचे उतरे और सेल्फी भी खिंचाई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HZA6H0
No comments:
Post a Comment