
यूरोपियन महाद्वीप के समुद्री तटों पर रहने वाले पक्षी ओस्प्रे राजस्थान के जवाई बांध के आसपास डेरा डाले हुए हैं। बांध के करीब 10 से अधिक ओस्प्रे देखे गए हैं। बोलचाल की भाषा में इसे समुद्री बाज या फिश हॉक भी कहते हैं। ये अपने शिकार और उसके अनूठे तरीके के बारे में जाने जाते हैं। शिकार करते वक्त उनका लक्ष्य ऐसा रहता है कि पानी या फिर समुद्र में तैरती मछली का महज 5 से 10 सैकंड में शिकार कर लेते हैं। जवाई बांध में पानी की सतह पर तैर रही जिंदा मछली को पलक झपकते ही इस बाज ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मछली को पंजों में उठाकर अपने अड्डे की ओर चला गया। इसी दौरान दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर कृष्णपाल पारंगी ने ये तस्वीर अपने कैमरे में कैद की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2DaAQX9
No comments:
Post a Comment