
सूफियाना गायकी के लिए दुनियाभर में मशहूर वडाली ब्रदर्स में से एक प्यारेलाल वडाली का अमृतसर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्यारेलाल अपने बड़े भाई पूरणचंद के साथ गाते थे। उनकी जोड़ी ने दुनियाभर में अपने अलहदा गायकी से एक अलग मुकाम बनाया था। हाल ही में उन्होंने कंगना रणौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में रंगरेज मेरे....गाया था। यह नंबर बेहद हिट रहा था। प्यारेलाल कुछ वक्त से बीमार थे। इसलिए पूरणचंद अपने बेटे लखविंदर वडाली के साथ स्टेज शेयर कर रहे थे। लखविंदर भी क्लासिकल सिंगिंग का उभरता हुआ नाम हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2Ifuut6
No comments:
Post a Comment