
रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति पुतिन के अलावा 7 और उम्मीदवार भी मैदान में हैं। हालांकि प्री-पोल्स के मुताबिक, पुतिन की जीत पक्की है। सर्वे में पुतिन को 70 फीसदी वोट्स के साथ सत्ता में वापसी करते दिखाया गया है। अगर पुतिन ये चुनाव जीतते हैं तो राष्ट्रपति के तौर पर ये उनका चौथा कार्यकाल होगा। जोसेफ स्टालिन के बाद पुतिन रूस पर दूसरे सबसे लंबे तक शासन करने वाले नेता बन चुके हैं। चुनाव में युवाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। एक रूसी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेजों ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने वाले युवाओं को सस्पेंड करने तक की धमकी दी है। वहीं मतदान केन्द्र से सेल्फी खींचकर भेजने वाले लोगों को इनाम देने की बात भी कही गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DBd5Yy
No comments:
Post a Comment