
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी से चुनाव हारने के बाद से अमेठी में काफी सक्रिय हैं। स्मृति यहां की महिलाओं को रोजगार और पहचान दिलाने के लिए अमेठी में बने अचार को देश भर के लोगों को खिलाएंगी। बता दें कि कौशल विकास अभियान के तहत महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए यहां अचार बनाने की यूनिट लगाई गई है। यहां बने अमेठी अचार मुंबई से महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी बेचे जाएंगे। इस अचार को रेलवे, सेना की कैंटीन, कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी कार्यालयों सहित अन्य फुटकर विक्रेताओं को भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2tVd9Tp
No comments:
Post a Comment