
पीएनबी के 12,672 करोड़ फ्रॉड केस में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी अपनी कंपनी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग केस को चुनौती दे रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह बात सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कही। जांच एजेंसी की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसीटर ने कहा कि नीरव मोदी देश छोड़कर भाग चुका है। अब वोे कंपनी की आड़ लेकर कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करने में लगा है। ईडी की जांच अहम पड़ाव पर है, ऐसे वक्त में कार्रवाई रोकने के लिए अर्जी लगाने का मकसद सिर्फ इसमें खलल डालना हो सकता है। बता दें कि फरवरी में सामने आए बैंक फ्रॉड केस में नीरव और उसका मामा मेहुल चौकसी मुख्य आरोपी हैं। दोनों केस दर्ज होने से पहले विदेश भाग गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FN4zvz
No comments:
Post a Comment