
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्राओं के यौन शोषण मामले में छात्रसंघ का विरोध तीसरे दिन उग्र हो गया। उन्होंने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार देर शाम साउथ-वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज थाने के बाहर प्रदर्शन किया। लड़कियों की शिकायतों पर 8 अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने यहां धरना दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। बता दें कि जेएनयू की 9 रिसर्च स्कॉलर्स ने स्कूल ऑफ लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. अतुल जौहरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FNxMGE
No comments:
Post a Comment