
भारत सरकार ने शुक्रवार को फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी करने वाली संस्था कैम्ब्रिज एनालिटिका को नोटिस भेजा है। सरकार ने संस्था से भारतीय चुनावों में रोल को लेकर जवाब मांगा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कैम्ब्रिज एनालिटिका से पूछा गया है कि क्या संस्था ने भारतीय नागरिकों के फेसबुक डाटा का गलत इस्तेमाल से उनके वोटिंग पैटर्न पर कोई प्रभाव डाला है। बता दें कि कैम्ब्रिज एनालिटिका पर अमेरिकी चुनावों में करीब 50 लाख मतदाताओं के डाटा तक गैरकानूनी तरीके से पहुंच बनाने के आरोप लगे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GffJIP
No comments:
Post a Comment