
कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस पी. विश्वनाथ शेट्टी पर चाकू मारकर हमले का मामला सामने आया है। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक शख्स बुधवार को अपनी शिकायत लेकर लोकायुक्त के दफ्तर आया था, तभी उसने जस्टिस शेट्टी पर तीन बार चाकू से हमला कर दिया। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में हमलावर तेजस शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि जस्टिस शेट्टी ने पिछले साल जनवरी में ही लोकायुक्त का पद संभाला था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2oVSpVN
No comments:
Post a Comment