
भारत और फ्रांस के बीच शनिवार को एजुकेशन, क्लीन एनर्जी (सोलर) और रक्षा में सहयोग बढ़ाने जैसे कई समझौते हुए। हालांकि, रक्षा के क्षेत्र में ही एक समझौता ऐसा भी हुआ, जिसकी वजह भारतीय क्षेत्र में चीन का बढ़ता हुआ दखल है। मैरीटाइम अवेयरनेस मिशन के तहत भारत और फ्रांस अब एक दूसरे के नेवल बेसों (नौसैनिक अड्डों) को वाॅरशिप्स रखने और नेविगेशन (आने-जाने) के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि चीन अपनी ‘वन बेल्ट वन रोड’ पॉलिसी के तहत इंडियन ओशियन में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। इससे भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर चिंता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FJgnhs
No comments:
Post a Comment