
यहां ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इस बार 255 कैडेट अफसर बने हैं। इनमें 37 महिलाएं हैं। खास बात है कि ओटीए के 55 साल के इतिहास में पहली बार दो महिला कैडेट को शीर्ष सम्मान मिला। कैडेट प्रीति चौधरी को ‘सॉर्ड ऑफ ऑनर’ और व्रीति को सिल्वर मेडल अवॉर्ड से नवाजा गया। ये दोनों महिला ऑफिसर हरियाणा की रहने वाली हैं। इन्होंने 250 से ज्यादा कैडेट को पछाड़ कर एकेडमी का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया। गोल्ड मेडल कैडेट विवेक सूरज को मिला। 22 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2p4ZZgF
No comments:
Post a Comment