
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर तेलुगु देश पार्टी (टीडीपी) और मोदी सरकार के बीच लम्बे वक्त से तनातनी चल रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि सरकार आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज देने को तैयार है, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। उधर, टीडीपी सांसद टीजी वेंकटेश ने कहा कि एनडीए से अलग होने के बारे आखिरी फैसला पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू को लेना है और अभी सभी ऑप्शन खुले हैं। ऐसा चर्चा है कि मांग पूरी न होने पर टीडीपी एनडीए से गठबंधन तोड़ सकती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FjHsbH
No comments:
Post a Comment