
केरल के मदावूर स्थित एक रेडियो स्टूडियो में घुसकर जॉकी की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने आरजे राजेश और उनके दोस्त कुट्टन पर हमला कर दिया। हमले में राजेश की मौत हो गई। वहीं कुट्टन घायल हो गया। राजेश आरजे रसिकन राजेश ने काफी मशहूर थे। एजेंसी के मुताबिक, राजेश और उसका दोस्त सोमवार रात करीब 2 बजे स्टूडियो में थे। तभी 3 अज्ञत लोगों ने हमला कर दिया। राजेश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उनका दोस्त की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ulOB6a
No comments:
Post a Comment