
गांधीनगर. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि सिस्टम को साफ करने के लिए अगर पत्थर खाने और नीलकंठ बनकर जहर पीने की जरूरत पड़ी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। पीएनबी फ्रॉड पर उन्होंने कहा, " हम सफर में आने वाले हर इम्तिहान और मुसीबत से सीखकर पहले से बेहतर हो रहे हैं।" पटेल बुधवार को यहां की गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में लेक्चर दे रहे थे। बता दें कि पीएनबी में 12,672 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी मुख्य आरोपी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pdCkeQ
No comments:
Post a Comment