
शशि कपूर की 80वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआई था। बात अगर उनकी लव लाइफ की करें तो वे ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जिन्होंने किसी विदेशी महिला से शादी की थी। शशि और जेनिफर कैंडल ने कभी फिल्मों में साथ काम नहीं किया। फिर भी 50 के दशक की ये सबसे चर्चित जोड़ी रही। दरअसल, जेनिफर ब्रिटिश ऑर्टिस्ट थीं और शशि पृथ्वी थिएटर में प्रैक्टिस करते थे। जेनिफर पूर्वी एशिया की यात्रा पर अपने पिता की नाटक मंडली शेक्सपिएराना का हिस्सा थीं। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और शशि कपूर जेनिफर को अपना दिल दे बैठे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FIHmKT
No comments:
Post a Comment