
टीवी सीरियल 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास' में किन्नर का किरदार निभा रही रुबिना दिलाइक ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी करने जा रही है। दोनों पिछले चार से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों इसी साल जून में शादी के बंधन में बधेंगे। रुबिना ने एक एंटरटेनमेंट चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया, 'हां हम अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने चार साल एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान हमने एक-दूसरे को समझा। ये यादें हमारे साथ जिंदगीभर रहेंगी'। वहीं, अनुभव ने कहा, 'हां हम शादी कर रहे हैं। जून में हम शादी करेंगे, लेकिन अभी डेट तय नहीं हुई है'। दोनों की फैमिली ने रिश्ते के लिए हां कह दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2DzOvY0
No comments:
Post a Comment