
एटीएम से नगदी का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। बैंक जाने पर भी नए नोट आसानी से नहीं मिलते, लेकिन अब नए नोट खरीदने का डिजिटल विकल्प मौजूद है। पुराने नोटों के साथ अब नए नोट भी ऑनलाइन बिक रहे हैं। 10, 50 और 200 के नोट धड़ल्ले से अपनी कीमत से ज्यादा दामों में बेचे जा रहे हैं। हालांकि, ये तरीका पूरी तरह से गैर कानूनी है। खास बात है कि नोट की गारंटी के लिए साइट ने लिखा- ये नोट आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर वाले हैं। एक रुपए के नोट के लिए लिखा है कि ये पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर वाले हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qS8ZGT
No comments:
Post a Comment