
बैसाखी पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीयों के जत्थे में शामिल अमृतसर का अमरजीत सिंह (22) लापता हो गया। शनिवार दोपहर को जब जत्था लौटा तो किसी ने इस पर गौर नहीं किया, लेकिन जब शाम तक नौजवान घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। शख्स का पासपोर्ट लाहौर में मिलने की बात सामने आ रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। इसके अलावा होशियारपुर की किरन बाला भी वापस नहीं लौटी है। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने इस्लाम कबूल कर पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है। महिला का एक वीडियो भी सामने आया था। बता दें कि 12 अप्रैल को 1794 श्रद्धालु पाकिस्तान गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HhGAoO
No comments:
Post a Comment