
नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे देश के पहले 12000 हॉर्सपावर (एचपी) के बिजली के रेल इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ भारत, रूस, चीन, जर्मनी और स्वीडन समेत उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा, जिनके पास 12,000 एचपी या इससे ज्यादा की क्षमता वाले रेल इंजन हैं। प्रधानमंत्री इस मौके पर मधेपुरा रेलवे फैक्ट्री का भी इनॉगरेशन करेंगे। बता दें कि भारतीय रेलवे के पास फिलहाल सबसे ज्यादा क्षमता वाला 6000 एचपी का रेल इंजन है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GKSqYn
No comments:
Post a Comment