
आईपीएल के चौथे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। शिखर धवन 77 और केन विलियमसन 36 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई। हैदराबाद का एकमात्र विकेट रिद्धिमान साहा के रूप में गिरा, वे 5 रन पर जयदेव उनादकट की गेंद पर बेन लाफलिन को कैच दे बैठे। इससे पहले राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल ने 2-2 विकेट लिए। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। आईपीएल 11 के लगातार चौथे मैच में टारगेट चेज करने वाली टीम मैच जीती। इससे पहले चेन्नई, पंजाब और कोलकाता ने टारगेट चेज किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ez3Xnx
No comments:
Post a Comment