
देश में नाबालिग बच्चियों से बढ़ रहीं यौन हिंसाओं को देखते हुए सरकार बाल यौन अपराध निरोधक कानून (पॉक्सो एक्ट) में अहम बदलाव करने जा रही है। सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 12 साल तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान करेगी। बता दें कि सरकार ने यह जवाब सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vso6MV
No comments:
Post a Comment