
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा-कांग्रेस के बीच धर्मों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अमित शाह पर पटलवार करते हुए कहा कि शाह मुझे गैर हिंदू कहते हैं पर वो भी हिंदू नहीं बल्कि जैन हैं। इस पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हार से डरी हुई है, इसीलिए बेमतलब की बातें कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष एक सनातन हिंदू हैं। इससे पहले भाजपा के एक विधायक पर धर्म से जुड़ा भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज हुआ। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभी सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। नतीजे 15 तारीख को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vuwWdb
No comments:
Post a Comment