
देश के 8 राज्यों में जारी नकदी संकट पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा मोदी सरकार ने देश बैंकिंग सिस्टम को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात खराब हैं। प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन देश एक बार फिर कतारों में खड़ा है। क्या इन्हीं अच्छे दिनों की बात की जा रही थी। राहुल ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, अगर हमें 15 मिनट संसद में भाषण देने के लिए मिल जाएं तो प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। बता दें कि मौजूदा नकदी संकट को केंद्र सरकार ने अस्थायी बताया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H84VsY
No comments:
Post a Comment