
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मंगलवार को नकदी का संकट पैदा हो गया। कुछ राज्यों में एटीएम में कैश नहीं होने की शिकायत तो कुछ जगहों पर 2000 के नोटों और बैंक चेस्ट में करंसी की कमी की बात सामने आई। मामला बढ़ा तो वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग और उसके सचिव को अलग-अलग बयान जारी करने पड़े। जेटली ने कहा, 'अचानक मांग बढ़ने से ये समस्या आई है, लेकिन ये कुछ समय की बात है और इसे जल्द दूर किया जाएगा।' वहीं विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि 'साहब' कर रहे विदेश में ऐश, जनता खोज रही बैंकों में कैश!
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IYkx2T
No comments:
Post a Comment