
सीबीआई कोर्ट के जज बीएच लोया की मौत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस ने इतिहास का काला अध्याय करार दिया। वहीं, भाजपा ने इस फैसले के बाद कहा कि जज की मौत की जांच के लिए दायर याचिकाओं के पीछे अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष का हाथ था। दूसरी ओर, कांग्रेस ने आरोपों को छवि धूमिल करने की कोशिश बताया और कहा कि यह सत्ताधारी पार्टी की खीज का नतीजा है। निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस समेत 16 विपक्ष पार्टियां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाएंगी। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि जज लोया की मौत प्राकृतिक थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qKxyph
No comments:
Post a Comment