
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें एक महिला स्कूटर चला रही है। छोटी बच्ची आगे खड़ी है और पीछे बैठा बच्चा होमवर्क कर रहा है। इस वीडियो से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के साथ किरेन रिजीजू ने लिखा कि 'मैं मां और पढ़ाकू बच्चे को सैल्यूट करता हूं लेकिन सुरक्षा के लिए ट्रैफिक का ध्यान रखें।' स्कूटर की नंबर प्लेट पर TN03 लिखा है। जिसे देखकर पता लगता है कि नंबर प्लेट तमिलनाडु का है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HyYEu4
No comments:
Post a Comment