
सीरिया ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसके एयरबेस पर सोमवार सुबह 8 मिसाइलें दागीं। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, हमलों में कम से कम 14 ईरानी सैनिकों की मौत हुई। बता दें कि सीरियाई मीडिया ने भी हमले में कुछ लोगों के मारे जाने का दावा किया था, हालांकि मरने वालों के आंकड़े का खुलासा नहीं किया गया था। वहीं, अमेरिका ने इन आरोपों से इनकार किया है। इसे शनिवार को यहां किए गए केमिकल अटैक के बाद की कार्रवाई माना जा रहा है। इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका ने कहा था कि इसके लिए रूस और ईरान जिम्मेदार हैं। वो इसका बदला लेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GJctpV
No comments:
Post a Comment