
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक आमिर जुबैर सिद्दीकी समेत 3 अफसरों के नाम वॉन्टेड लिस्ट में डाले हैं। आमिर श्रीलंका में पाकिस्तान हाई कमीशन में वीसा काउंसलर थे। एनआईए के एक अफसर ने सोमवार को बताया कि यह पहला मौका है, जब पाक राजनयिक का नाम वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया गया है। इन पर दक्षिण भारत में आर्मी और नेवी की कमांड्स पर हमले करने की साजिश का भी आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि ये लोग अमेरिका में 26/11 और इजराइल दूतावास जैसे हमलों में भी शामिल थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qiomIl
No comments:
Post a Comment