
वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम अब 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले उसके अभियान की शुरुआत 2 जून, 2019 को होनी थी, लेकिन लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के कारण तारीख में बदलाव किया गया। मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। उसी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच को 2 की जगह 5 जून करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर अभी आईसीसी बोर्ड की मुहर लगनी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HtDFWk
No comments:
Post a Comment