
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अब तक 22 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से 13 में उन टीमों को जीत मिली है, जिनके कप्तान ने टॉस जीता। इतनी ही बार लक्ष्य का पीछा कर टीमों ने मैच में जीत हासिल की है। हालांकि, आईपीएल को बल्लेबाजों का टूर्नामेंट कहा जाता है, लेकिन इस सीजन में अब तक गेंदबाजों का दबदबा दिखा है। टूर्नामेंट की 8 टीमों के गेंदबाजों ने अब तक 22 मैच में 267 विकेट लिए हैं। पिछली बार 60 मुकाबलों में 650 विकेट ही गिरे थे। इस बार गेंदबाज जिस औसत से विकेट ले रहे हैं, उस हिसाब से 60 मैच में वे 728 विकेट ले सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JkLlKL
No comments:
Post a Comment