
उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू का कहना है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग के नोटिस को खारिज करने का फैसला सोच-समझकर किया। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के 10 वकीलों के एक ग्रुप से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। यह ग्रुप नायडू के फैसले से सहमत है। नायडू ने कहा कि उन्होंने सही समय पर और बिना जल्दबाजी में फैसला लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने इस फैसले को गैर-कानूनी करार दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kb4eRR
No comments:
Post a Comment