
भारतीय वायुसेना अभी तक का अपना सबसे बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। इस रविवार से शुरू होने वाला यह वॉरगेम बड़े पैमाने पर होगा। पाक सीमा, चीन सीमा समेत पूरे देश में वायु सेना के सभी ऑपरेशनल कमांड और उनके संसाधन झोंके जाएंगे। 15 दिन चलने वाले इस अभ्यास को ‘गगन शक्ति’ नाम दिया गया है। स्वदेशी फाइटर जेट तेजस पहली बार किसी अभ्यास में हिस्सा लेगा। इसमें 5 तेजस अपने समकक्ष मिग-21 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GYecab
No comments:
Post a Comment