
बैसाखी पर्व पर सिख जत्थे में पाकिस्तान गई तीन बच्चों की मां और विधवा किरन बाला ने इस्लाम कबूल कर दूसरी शादी कर ली है। वह 15 अप्रैल को गायब हो गई थी। उसी दिन उसने लाहौर के हैजरवाल में रहने वाले मोहम्मद अजीम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। अब उसका नाम आमना बीबी हो गया है। खुफिया एजेंसियां इस मामले को आईएसआई के हनीट्रैप से जोड़कर देख रही हैं। कारण, महिला के पाकिस्तान जाने से पहले उसके बैंक अकाउंट में विदेश से 13 हजार रुपए ट्रांसफर हुए। ऐसा आमतौर पर आईएसआई करती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vrHidO
No comments:
Post a Comment